STORYMIRROR

निशान्त मिश्र

Others

3  

निशान्त मिश्र

Others

कितने और वसंत हैं शेष !

कितने और वसंत हैं शेष !

1 min
11.7K

जाने कितने और वसंत हैं शेष,

शेष लिखेगा क्या अभिलेख!

उन्नति के एक भ्रूण का उद्भव

दास वृत्ति का लेख!!


रौरव रंज सहे, विमुख रहे

अंतस के पथ पर चलकर,

आगामी को तजकर पथ में

अवगामी में शेष!!


रही क्षुधा ग्लानि में दबकर

कीर्ति गई म्लान मुख तककर

शोणित, शैशव, शव पर सज

रहा नहीं अवशेष !!


उपालंभ किसलय को क्यों

देकर शोभित वर, नश्वर !

अग्निशिखा, आचमन कर

अनायास नवमेष !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन