STORYMIRROR

Sandeep kumar Tiwari

Others

4  

Sandeep kumar Tiwari

Others

कौन है जो रूला जाता है

कौन है जो रूला जाता है

1 min
319

अंतःकरण में प्यास जगाकर

मेरी सारी निंद्रा दूर भगाकर 

मुझे आधी रात जगा जाता है 

कौन है जो रूला जाता है?


ह्रदय के भावों को झंकृत कर

मन की गागर में मदिरा भर 

फिर कंकर मार छलका जाता है

कौन है जो रूला जाता है?


नित्य नए सपनें को सजा कर 

विरह प्रेम की गीत सुना कर

मेरे उर की वीणा बजा जाता है 

कौन है जो रूला जाता है?


रहता नहीं कोई अमर अक्षय 

तू साथ नहीं कुछ नहीं संशय 

फिर कौन यहाँ पे आ जाता है 

वो कौन है जो रूला जाता है?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन