STORYMIRROR

Vishu Tiwari

Others

3  

Vishu Tiwari

Others

जोगीरा सारारारा

जोगीरा सारारारा

1 min
183

होली के पावन अवसर पर सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं और बड़ों को सादर चरणस्पर्श,

एक जोगीरा आनन्द लीजिए।


भर पिचकारी कृष्ण मुरारी खेल रहे हैं रंग,

ग्वाल-बाल सब मस्त मगन हैं बजा रहे हैं चंग,

जोगीरा सारारारा रा जोगीरा सारारारा रा जोगीरा सारारारा रा।।


गली गली ग्वालों की टोली मचा रहे हुड़दंग,

फाग गा रहीं ब्रज गोपियां बरसाऐं रसरंग,

जोगीरा सारारारा रा जोगीरा सारारारा सा जोगीरा सारारारा सा।।


कृष्ण कन्हैया ताता थैया करते पी के भंग,

देख देख बृजभानुकुमारी नाचें कान्हा संग,

जोगीरा सारारारा रा जोगीरा सारारारा सा जोगीरा सारारारा सा।।


बैज्यन्ती माला गल सोहे मोहे सांवलो रंग,

लाल गुलाबी रंगा सांवरा राधा रह गयीं दंग

जोगीरा सारारारा रा जोगीरा सारारारा सा जोगीरा सारारारा सा।।


ढोल नगाड़े बाज रहे नाचे मस्त मलंग,

देख देख सब देव लुभाए मोहन राधा संग,

जोगीरा सारारारा रा जोगीरा सारारारा सा जोगीरा सारारारा सा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन