STORYMIRROR

Hemant Kumar Saxena

Others

2  

Hemant Kumar Saxena

Others

जन्मदाता मेरे शब्दों में

जन्मदाता मेरे शब्दों में

1 min
405

जन्म देकर जिसने मुझे,

इस दुनिया में सारा है,

हर एक मुश्किल में मैंने,

मेरी माँ को पुकारा है।


बेशक कुछ ना सही,

माता पिता पर मेरे,

मेरे लिए मेरे माँ बाप में,

संसार सारा है।


जब जब पिता से मैंनें,

माँगा एक तारा है,

पिता नें लाकर दिया मुझको,

यह आसमान सारा है।


मन्दिर मस्जिद क्यों घूमूँ मैं,

क्यों घूमूँ चर्च, गुरुद्वारा है,

माता पिता के चरणों में मिला,

मुझे ये संसार सारा है।


माँगी जब भी रोटी,

माता से प्यार से, 

कम नहीं दीं रोटी कभी,

मेरी माँ नें चार से।


मुझे खिलाती सब्जी से,

और खुद खाये अचार से,

माँ मेरा जीवन सफल हुआ,

तेरे उपकार से।


अपने माता पिता का 

सदा करूँ गुणगान है,

माँ बाप के चरणों में मेरा,

सादर प्रणाम है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन