जमाना बदल गया है
जमाना बदल गया है
1 min
365
ना हम बदले ना तुम बदले,
फिर कौन बदल गया !
सब कहते हैं......जमाना बदल गया।
इंसान तो जैसा था वैसा ही दिखता है,
बस उसका रवैया बदला है,
फैशन की प्रतिस्पर्धा में सब का नंबर पहला है।
हम तो उदासीन कण हैं,
जहां ठहर जांए वहीं आनंद के क्षण हैं।।
वो भी क्या मस्त जमाना था,
जब एक दुल्हन का....रब्बा से आना-जाना था।
रब्बा भी चर्चा का विषय बन जाता था!
हर कोई रब्बा में बैठने के लिए ललचाचा था।
