STORYMIRROR

Priyesh Pal

Others

4  

Priyesh Pal

Others

जल्दी कर देता हूँ मैं

जल्दी कर देता हूँ मैं

1 min
205

कोई पोस्ट देखनी हो,

उसे आगे बढ़ानी हो,

अक्सर,

जल्दी कर देता हूँ।


बिना सोचे,

कि क्या है सत्य इसके पीछे,

क्या ये ग़लत तो नहीं?

आगे बढ़ाने में

अक्सर जल्दी कर देता हूँ।


बिना समझे,

क्या असर करेगी ख़बर ये,

क्या होगा नतीजा इसका,

आगे बढ़ाने में

अक्सर जल्दी कर देता हूँ।


ये जानते हुए,

बड़ा बहुत है सोशल नेटवर्क,

तरह तरह के लोग यहाँ,

तरह तरह की मानसिकता

करेगी पैदा नफ़रत दिलों में

फिर भी,

कोई भी पोस्ट देखकर

आगे बढ़ाने में 

अक्सर 

जल्दी कर देता हूँ मैं।


बड़ा नाज़ुक समय है ये,

समय साथ देने का,

प्यार बढ़ाने का,

सिर्फ़ इस काम में ही

अक्सर

देर कर देता हूँ मैं।


चलो बैठे बैठे ख़्याल तो आया,

किस काम में करनी है देरी

किस काम में जल्दी

तो सोचा 

जिस काम को करता था मैं जल्दी,

अब बंद कर देता हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन