STORYMIRROR

अनिल श्रीवास्तव "अनिल अयान"

Others

3  

अनिल श्रीवास्तव "अनिल अयान"

Others

जिसमें हर धर्म मिलाया जाये

जिसमें हर धर्म मिलाया जाये

1 min
433

कोई धर्म यूं चलाया जाए

हर धर्म जिसमें मिलाया जाए।


मिट जाएं नफरत की खाइयां

ऐसी मुहिम को बढ़ाया जाए।


कट्टरता की साखियां न बांचों

पाठ भाईचारे का पढ़ाया जाए।


कत्ल नहीं हो इंसानियत का

अम्न ए सुकूं शहर बसाया जाए।


सुकूं चैन से रहे सभी रहवासी

इस धरा को जन्नत बनाया जाए।


ईद दीवाली हो या फिर क्रिसमस

मिलके के हर पर्व मनाया जाए।


खून के रंग मे गर नहीं है फर्क

सोच के फर्क को मिटाया जाए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन