STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Others

4  

अच्युतं केशवं

Others

जगो सूरज देव

जगो सूरज देव

1 min
366

जागो सूरज देव 

भोर की बेला आई। 

-

तुम जागो तो जागे सब जग

चकुला चिरा चिरैया। 

जागे नंद जसोदा जागे

राधा और कन्हैया। 

कमल खिले हैं देव

भोर की बेला आई। 

-

तुम जागो तो जागे पनघट

निकल चले पनिहारी। 

जागे गैंया बछरा जागे

जागे नर औ नारी। 

शूक उगे हैं देव

भोर की बेला आई। 

-

तुम जागो तो जागे गुरुकुल

बालक बाचैं पोथी। 

जागे तर्क ज्ञान के जागे

बिसरैं बातें थोथी।

कर्म जगे हैं दैव,

भोर की बेला आई।


Rate this content
Log in