STORYMIRROR

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories

4  

Prafulla Kumar Tripathi

Children Stories

जब दिल था सच्चा!

जब दिल था सच्चा!

1 min
352

दादी जब सुनाती थीं , किस्से या लोरियां। 

सब को लुभाती थीं, परियों की कहानियां।।


होती थी एक परी, घुंघराले बाल।

नक्श नयन कजरारे , उन्नत थे भाल।


आए तब ऊपर से, सुंदर सा राजकुमार।

पहनाकर जाता था, जब उसको हार।।


आती थी भूतनी, रचकर श्रृंगार।

ऐसे वैसे वादे, करती हर बार।।


परी थी शोख , अदाओं से भी भरी, 

भूतनी के जाल में वो थी जो आ पड़ी।


तंत्र-मंत्र वशीकरण की चली कड़ी, 

बेहद ही नाज़ुक थी आ चुकी घड़ी।।


सपनों के राजकुंवर ने था लिया जान, 

भूतनी के जाल को उसने लिया पहचान।


तंत्र-मंत्र काट , दिया भूतनी को मार, 

शोख परी का फिर से हुआ था सम्मान।।


अब तो ना दादी हैं , और ना ही वह बच्चा।

बचपन की यादें हैं, जब दिल था सच्चा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन