STORYMIRROR

Pooja Agrawal

Others

4  

Pooja Agrawal

Others

इंद्रधनुषी जीवन

इंद्रधनुषी जीवन

1 min
568


पीला रंग सरसों का

पीला पितांबर वाले श्याम

पीला केसर ,पीला चंदन

पीला रंग ऊर्जा का

वैभव का समृद्धि का।


नीला अंबर ,नीला समंदर

विशाल, विराट ,अनंत सा

नीले हैं कन्हाई ,नील कंठ महादेव का

नीला देता जीवन दायक शक्ति

चंचल ,गतिमान सा।


हरी धरती हरे वनस्पति

हरी मेहंदी रचाती दुल्हन

हरी चूड़ियां पहन हाथों में

भर जाए उन्माद, उमंग से मन

हरा रंग लाऐ समृद्धि, हर आंगन।


लाल रंग गुलाब का,

फाग में गुलाल का।

माथे में कुमकुम का

गोरी के सुहाग का

कर देता हर पूजा को संपन्न

मंगल का ,पराक्रम का रंग।


सफेद रंग की चांदनी

कर देती धरा को उज्जवल

शीतल और शुद्ध करता श्वेत रंग

सब रंगों को सम्मिलित करता

खुद में ही परिपूर्ण सा।


हर रंग का महत्व अपना

नीला, पीला, लाल, सफेद

समावेश करले हर मनुष्य

अंतर्मन हो जाए इंद्रधनुष।


प्रीत का मनुहार का

भाई ,बहन के प्यार का

मां की ममता का

पिता के अभिमान का

सखा के साथ का

वीरों के बलिदान का

ना तेरा रंग न मेरा रंग है

रंग हो सद्भाव का।


रंगों की दुनिया में हो जाओ सराबोर

मिटा दो द्वेष, क्रोध, मनमुटाव

लगाकर खुद पर इंसानियत का रंग

जीवन को कर दो सबरंग।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन