STORYMIRROR

Meena Singh "Meen"

Children Stories Fantasy Children

4  

Meena Singh "Meen"

Children Stories Fantasy Children

इंद्रधनुष के सातों रंग

इंद्रधनुष के सातों रंग

1 min
284

इन्द्रधनुष क्या करता बातें,

सवाल मन में कई हैं आते।


क्या बोले ये रंग बैंगनी ?

सोच-सोच हम थक जाते हैं।

क्या दर्शाता रंग गहरा नीला,

क्या समझाए रंग हल्का नीला,

क्या कहता रंग हरा ये,

पीला रंग भी कुछ कहता है ?


संतरी में भी होगा कुछ कमाल,

मन खिल जाए उमंग जगाए,

देखूँ जब इसमें रंग लाल,

चलो तुम्हें बतलाऊं आज मैं।


क्या हैं इन्द्रधनुष का राज ?

रंग बैंगनी दर्शाए राजसी वैभव,

रंग गहरा नीला सुकूनभरा है,

हल्का नीला दर्शाता पवित्रता।


रंग हरा हरियाली का सूचक,

पीला रंग प्रतीक है खुशहाली का,

रंग संतरी वीरता का सूचक,

प्रेम, समृद्धि दर्शाए रंग लाल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन