STORYMIRROR

Ramchander Swami

Others

4  

Ramchander Swami

Others

होली

होली

1 min
216

होली होली आई ,रे होली आयी, रगों की बौछार लायी।

मौसम ने ली अंगङाई,होली खुशियों की सौगात लायी।।

शीत ऋतु ने ली है विदाई,ग्रीष्म की आहट दे रही है सुनाई ।

सूरज ने उष्णता है दिखलाई, देखो-देखो होली आई ।

कुछ हाथों में पिचकारी, कुछ हाथों में रंग-बिरंगी गुलाल।

सब हुए मस्त मलंग, किसी का चेहरा पीला तो किसी का लाल ।।

आओ मिलकर खेलें होली एक दूजे के संग ।

हर किसी के चेहरों पर महक रही है खुशियों की तरंग ।।

होलिका ने भक्त प्रह्लाद की याद दिलाई।

बुराई और अवगुणों की सबने मिलकर होली जलाई ।।

जात-पांत, भेदभाव मिटाकर सबने खुशी खुशी होली मनाई।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन