STORYMIRROR

Anand Kumar

Others

5.0  

Anand Kumar

Others

होली है

होली है

1 min
366


त्यौहार प्रेम का है

खेल है रंगों का,

प्रेम के रंग में डूब जाओ

तुम खेल का आनंद उठाओ ।


गुलाबी रंगने की इच्छा हो आज

या इश्क़ में होना हो लाल

छोर दुनिया की फरवाह

लगा लो पिया को तुम गुलाल ।


हरा रंग बन, किसी की

ज़िन्दगी में खुशियां लानी हो,

या पीले रंग में रंग

किसी रूठे को मानना हो,


रंग नीला बन आज, तुम्हे

आसमान पर छाना हो,

या सात रंगों भरी, रंगोली बन

किसी के दिल में बसना हो,


जो भी हो रंग प्यारा

रंग लो खुद को वैसा,

जैसी हो इच्छा तुम्हारी

बना लो दुनिया वैसा |


खुशियां बिखेरो

प्रेम निभाओ, आनंद मनाओ

ह्रदय से ह्रदय को जुड़ने दो

कटुता अगर कोई हो, उनको भूल जाओ ।


हर रंग में प्रेम है, हर रंग में शुभता

जीवन में हर रंग की, है अपनी महत्ता

अपने रंग में कोई, जो आज तुमको रंगता है

तो बुरा ना मानना, क्यूंकि - ' होली है ' ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन