STORYMIRROR

Narendra Kumar

Others Children

4  

Narendra Kumar

Others Children

होली है भाई होली है

होली है भाई होली है

1 min
269


होली है भाई होली है

बुरा न मानो होली है 

होली है भाई होली है।


रंग से न डरो न डरो गुलाल से

धुल से न डरो न डरो पांक से

डरना ही है तो डरो सड़े हुए

रंगबदलु इंसान से ।


होली है भाई होली है

बुरा न मानो होली है 

होली है भाई होली है।


दारू जब से हुई है बंद

दोस्ती तब से हुई कई बार भंग

देख लो नित्य कई बार

टूटा है गठबंधन।


होली है भाई होली है

बुरा न मानो होली है 

होली है भाई होली है।


मुफ्त और ज्यादा देने का

नित्य है विज्ञापन आते 

क्या वे अपनी कमाई और पिता श्री

की सम्पत्ति से हैं खिलाते।


होली है भाई होली है

बुरा न मानो होली है 

होली है भाई होली है।


होली आई रे कन्हाई


होली आई रे कन्हाई 

होली आई रे।


आम पर मंजरी आ गयी 

चना है गदराया 

नये नये पंछी दिखे हैं

चहुं ओर उमंग है छाई।


होली आई रे कन्हाई 

होली आई रे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन