Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Chandan Sharma

Others

3  

Chandan Sharma

Others

होली आ गई

होली आ गई

1 min
312


संग लेकर रंग और प्यार होली आ गई.. 

जानेमन रंगों का त्यौहार होली आ गई..


वृंदावन में रास रचाते कृष्ण कन्हाई.. 

गोपियाँ करती हैं पुकार होली आ गई.. 


ले के मेरा रंग अपना रंग दे दो मुझे..

कर लो रंगों का कारोबार होली आ गई.. 


लाली बाली कंगना झुमका बिंदिया.. 

तुम करना सोलह श्रृंगार होली आ गई..


सजनी बैठी राह निहारती दिन-रैन.. 

ना साजन आये ना तार होली आ गई.. 


बेरंग ज़िन्दगी में "जाज़िब"रंग भर ले.. 

खुशियों की ले के बहार होली आ गई.. 


Rate this content
Log in