STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

3  

Kawaljeet GILL

Others

हिसाब देना होगा

हिसाब देना होगा

1 min
208

तुम हमारा साथ नहीं दोगे

तो क्या हुआ और बहुत से

मिल जाएंगे हमको भी इस जहां में


लेकिन एक बात हमेशा याद

रखना तुम को जब भी 

मेरी जरूरत होगी मुझको

अपने साथ पाओगे


दोस्ती का रिश्ता जो हमने

जोड़ा था तुमसे कभी

उसको बड़े प्यार से शिद्दत से

हम निभाएँगे जिंदगी भर


भूल गए हो हमको जो तुम

इसमें खता तुम्हारी है

शिकवा नहीं हमको तुमसे कोई

बेवफ़ा तुम हो पर वफ़ा अब भी

हमारी जिंदा है


कोई तो है जो हमारे पल पल

का हिसाब रख रहा है

कोई तो है जो हमारे ग़मों का

ख़ुशियों का हिसाब रख रहा है


कोई तो हमारी अच्छाइयाँ और

तुम्हारी बुराइयों का हिसाब रख रहा है

जानते है हम कि वो ईश्वर है और वो

हमको हमारी हर अच्छाई का फल देगा 

और तुमको तुम्हारी खताओ का

हिसाब देना होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन