STORYMIRROR

Savita Gupta

Others

2  

Savita Gupta

Others

हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान

1 min
189


 

खण्डित जब देश हुआ

हिन्दुस्तान दो पाट हुआ

एक देश दो भाग हुआ

भारत देश आज़ाद हुआ।


हिन्दुस्तान ने नवनिर्माण किया

१९४७ पंद्रह अगस्त को देश  स्वतंत्र हुआ,

२६ जनवरी गणतंत्र दिवस हुआ 

भारत का संविधान लागू हुआ।


प्रगति का मशाल जला

जन -जन को जागृत किया,

द्वार तक समृद्धि आए ऐसा उपाय किया

सरकारों ने अथक परिश्रम का प्रयास किया।


दृढ़ निश्चय की प्यास 

जगा नवनिर्माण का आस

रगों में व्याप्त हर्षोल्लास 

उगता अरुण का प्रभास।


वीर जवानों की क़ुर्बानी से

नस नस में देशभक्ति की ज्योत से

मित्रता की  मृदु वाणी से

अदम्य साहस और संयम से।


सोने की चिड़िया चहचहा रही

भारत माँ की छाती गर्व से फ़ुल रही।

विश्व में तिरंगा फहर रहा

शान से हिन्दुस्तान चमक रहा।


            



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन