STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Others

3  

Preeti Sharma "ASEEM"

Others

हिमाचल दिवस

हिमाचल दिवस

1 min
2.3K

आओ आज...


हिमाचल दिवस मनायें।


हिमकणों से अभिषेक करके,

हिम-आंचल की शान बढ़ायें।


जल से संचित करनेवाली,

जीवन धरा को।

शत-शत नमन कर,

अाभार जतायें।


आओ आज

हिमाचल दिवस मनायें।


25 जनवरी 1971 में,

आज के दिन,

हुई प्रस्तावना का मान बढ़ायें।


जिस उन्नति पथ पाने को,

जन्म हुआ हिमाचल का।


हिमालय-सा उसे प्रखर बनायें।


आओ आज

हिमाचल दिवस मनायें।


मनन की भूमि पर रह कर।

चित्त शान्त कर,

आत्म-दर्शन कर जायें।


देव-भूमि के अर्थ समझ कर।

हम भी देव-रूप हो जायें।


आओ आज

हिमाचल दिवस मनायें।


विश्व मानचित्र पर,

शांति-दूत रूप हिम-आंचल को

शांति तिरंगा-सा लहरायें।

आओ हिमाचल दिवस मनायें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन