गुणकारी गुड़
गुणकारी गुड़
सर्दी की है सौगात प्यारी
मीठा-मीठा गुड़ का ढेला
गली-मोहल्लों में सज जाये
गुड़-चक्की,गजक, तिलकुट
का ठेला।
दूर करे रक्त की कमी को
गुड़ है औषधि गुणकारी
अंदरुनी ताकत भी बढ़ाये
असर इसका चमत्कारी।
निश दिन इसके सेवन से
सर्दी-जुकाम पास न आये
लाजवाब स्वाद और खुशबू
इसके
बूढ़े, जवान, बच्चे सबको भाये।
जाड़े में गुड़ के पीठे,गुड़ के लाई
प्यार से बनातीं अम्मा, दादी
और ताई।
अहा! इस गुड़ की डली ने तो
रिश्तों की भी मिठास बढ़ायी।
मकरसंक्रांति पर तिल-गुड़ के
खिचड़ी
सब मिल खाते और खिलाते हैं
मिठास भरे सबके ही जीवन में
ईश्वर से हम यही मनाते हैं।
