STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Children Stories Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Children Stories Inspirational

।।गणतंत्र दिवस।।

।।गणतंत्र दिवस।।

1 min
223

  हरा भरा गणतंत्र हमारा,

  नमन इसे मैं करता हूॅ॑।

  खुशियों से भरा हो जीवन सबका,

  शुभकामनाएं सभी को देता हूॅ॑।                


 आया है गणतंत्र दिवस,

 खुशियाॅ॑ घर घर लाया है।

 देश भक्ति से भरे हुए सब,

 तिरंगा घर घर फहराया है।


26 जनवरी 1950 को,

देश बना गणतंत्र हमारा।

याद शहीदों को करके हम,

मिलकर फहराएं तिरंगा प्यारा।


 जान निछावर करके जो,

 दे गए देश को आजादी।

 हम मिलकर करेंगे रक्षा इसकी,

 न होने देंगे इसकी बर्बादी।


नमन शहीदों को करके,

हम राष्ट्र ध्वज फहराएंगे।

मिलकर हम सारे जन गण,

अपना राष्ट्रीय पर्व मनाएंगे।


 इस देश को खून से सींचा जिसने,

 आओ उनकी गाथाओं को याद करें।

 कभी न धूमिल हों यादे उनकी,

 श्रद्धा से नमन उन्हें हम आज करें।


बलिदानी वीरों की हम,

शौर्य गाथा दुनिया को बतलाएं।

जो चूम गए फाॅ॑सी के फंदे,

आओ उनको श्रद्धा सुमन चढ़ाएं।

           


Rate this content
Log in