STORYMIRROR

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

4  

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

गणित का शुक्रिया

गणित का शुक्रिया

1 min
471

गणित तूने मुझको, 

बहुत कुछ दिया है।

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है।

 गिनतियांं दी हैं पहाडे दिए हैं, 

जोड़ घटाने के तरीके दिए हैं।


तुझे सीख मैंने गुणा भाग किया है, 

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है।

भिन्न तुझसे सीखा दशमलव भी सीखा, 

पैसों और रूपयों का ज्ञान भी सीखा।


तुझे सीख मैंने लाभ हानि किया है, 

तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है।

फुट तुझसे जाना मीटर तुझसे जाना, 

बिन्दु और रेखा का तू है खजाना।


बीजगणित का भी लाभ लिया है, 

तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है।

धरा में भी तू है नभ में भी तू है, 

जिधर मैं जाती हूँ उधर तू ही तू है।


तूझे सीख मेरा जीवन बना है, 

तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है।

मुझे तूने गणित बहुत कुछ दिया है, 

तेरा शुक्रिया है,तेरा शुक्रिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन