एक-एक वोट की कीमत
एक-एक वोट की कीमत
1 min
503
एक-एक वोट की कीमत क्या होती है,
यह तुम क्या जानोगे सरकारी बाबू।
एक वोट की कीमत जानना चाहते हो तो
चंद वोटों से हार चुके नेता से पूछो बाबू।।
जमीन और बीवी के गहने गिरवी रखकर भी,
सत्ता पर राज करने के टूट गए सुनहरे सपने।।
सब कुछ दांव पर लगाने वाले नेता से पूछो
क्या होती है एक-एक वोट की कीमत।।
