STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Others

2  

Mukesh Bissa

Others

एक दिन चाहिए छुट्टी का

एक दिन चाहिए छुट्टी का

1 min
406


दिन चाहिए एक छुट्टी का


जो बरसों कहीं बीत गया

बंद हो गया किसी द्वार में,

बीत गया कई बरसो में

धुंधली सी आवाजों में,

यादों के किसी उपवन में

दिन चाहिए एक छुट्टी का।


स्कूल के किसी बस्ते में

पानी की बोतल में,

लंच बॉक्स के डिब्बे में

गृहकार्य की कॉपी में,

फॉउंटेन पेन की स्याही में

दिन चाहिए एक छुट्टी का।


नारंगी की टॉफ़ी में

पारले के बिस्कुट में,

कुल्फी के ठेले पे

खिलोने के मेले में,

रिश्तों के झमेले में

दिन चाहिए एक छुट्टी का।


कहानियों की किताबों में

अखबारों की पहेली में

दूरदर्शन के धारावाहिकों में,

क्रिकेट के मैचों में

होली और दीवाली में,

दिन चाहिए छुट्टी का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन