STORYMIRROR

Kamal Purohit

Others

3  

Kamal Purohit

Others

दिल मेरा

दिल मेरा

1 min
262

अतीत से भी परे हो गया है दिल मेरा।

कि सोच के उसे होता बदन शिथिल मेरा।


कदम कदम पे दिखी चालबाजी दुनिया की।

हाँ देख देख इसे दिल बना कुटिल मेरा।


भले ही रंग से काला हूँ पर भला हूँ मैं।

सफ़ेदपोशों के जैसे न दिल करिल मेरा।


जहां के जुल्म ओ सितम अब सहे न जाते है।

भुला दिया है जहां को भी अब संगदिल मेरा।


मुझे नहीं है ये मालूम कैसा होता दिल।

कभी लगा भी है क्या ये फ़राख़दिल मेरा।


"कमल" मिली थी हज़ारों दुआएँ इक बारी।

पिला दिया था किसी प्यासे को सलिल मेरा। ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन