STORYMIRROR

Vandanda Puntambekar

Others

4  

Vandanda Puntambekar

Others

दीप

दीप

1 min
254


दीप आशा है,विश्वास है प्रखरता की आस है।

मन के अंधकार को राह दिखता प्रकाश है।

मंदिरों में मन्नतों का एक अटूट विश्वास है।

प्रभु के शीश पर ज्योति का प्रकाश है।

सत्य के मूल्य पर जीत है, ना हार है।

हर मन का एक दीप एक आत्मविश्वास है।

आंधियों में भी टिमटिमाते उम्मीदों का साथ है।

हर मार्ग प्रशस्त करता दीप का प्रकाश है।

वीरों को राह दिखाता।

राह का तमस मिटाता जुगनुओं का प्राकृतिक उपहार है।

ऊर्जा,उल्लास से भरता छोटा सा प्रकाश है।

घर के मंदिर में रोज जगमगाता आदर्शों का संस्कारों की ज्योत जलाता एकता का प्रकाश है।

मन में आशा,विश्वास जगाता।

देता जीवन में प्रकाश है।

दिप ज्ञान है,सत्य है,अजर है,इस दीप का प्रकाश है।

   

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन