STORYMIRROR

Anita Sharma

Others

4  

Anita Sharma

Others

धूप

धूप

1 min
362

मेरे आँगन को

स्लेट बनाकर

रोज़ अंजुली भर धूप

की स्याही से

अंकित कर देता है

सुनहले अक्षरों को

मढ़कर प्रेम…!

मैं करती हूँ श्रृंगार

अक्षर दर अक्षर

उन स्वर्ण आभूषणों का

और करती हूँ संवाद

उस अनजाने ओज से

जो देता है आभास

कि प्रभा की हर आभा

चमकी है सिर्फ मेरे लिए

उन प्रेम भरे हाथों की

लकीरों से गुज़रकर

आयी है ये सुनहली धूप.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन