STORYMIRROR

Swati Tyagi

Others

3  

Swati Tyagi

Others

धुँधला साया

धुँधला साया

1 min
258

धुँधला सा एक साया है 

फिर से मेरे घर आया है 

दुनिया को लगे अजीब बात है 

कि मेरा भरोसा उसके साथ है 

मुझे तो अपनों ने भरमाया है 

वो धुँधला सा एक साया है 


मेरे मन का भरोसा है 

मेरे लिए जीने का मौका है 

सबसे छुप के रहता है 

मेरे सामने बस आया है 

धुँधला सा एक साया है 

फिर से मेरे घर आया है 


कुछ दिनों के लिये रूठा

था मुझसे 

पर ऐसे कहाँ टूटते हैं रिश्ते 

धुँधला सा एक साया है 

फिर से मेरे घर आया है 


सबसे बड़ा, वो सबसे महान

मासूमियत उसकी पहचान 

धुँधला सा एक साया है 

फिर से मेरे घर आया है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन