STORYMIRROR

Anil Jaswal

Others

2  

Anil Jaswal

Others

देव भूमि हिमाचल।

देव भूमि हिमाचल।

1 min
514

हिमाचल प्रदेश की है खूबसूरत छटा,

है देवताओं के रहने के लिए उपयुक्त,

इसमें 2000 के लगभग,

देवताओं का निवास,

मानो हर गांव का है देवता।

कुछ भी नहीं होता बिना इसके दर्शन,

हर विवाद भी सुलझ जाता,

बस देवता के यहां,

हाजिर होना पड़ता।

देवताओं के घर,

हैं सुंदर नक्काशी के प्रतीक,

कहलाते प्राचीन हिमाचल के स्तंभ।

हमारे यहां हैं पांच शक्ति पीठ भी,

इनमें दुनिया की आस्था,

देखते ही बनती।

करोड़ों श्रद्धालु आते यहां,

नवरात्रों में शीश झुकाते,

और मन की मुरादें पुरी करवाते।

किंतु इंसान होता है शातिर,

कई बार मंदिरों में हुई चोरियां,

सरकार ने उठाए कदम,

लगते अपर्याप्त,

क्यों न एक पर्यटन सुरक्षा बल बनाया जाए,

बल को अच्छा प्रशिक्षण दिया जाए,

उसे पर्यटन की सुरक्षा पे लगाया जाए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन