STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

डियर डायरी 7/4/2020

डियर डायरी 7/4/2020

1 min
251

डियर डायरी 

7/4/2020

समय रात्रि 11.30


सुहानी सुबह

शीतल पवन 

उड़ने को मन

चुप बैठी सुन्न।


लाकडाऊन 14वाँ दिन

समय बीते गिन गिन दिन

रूटीन अब बन गया हर दिन

सोच लेती क्या करना अगले दिन।


तीन दिनों से चल रही गोष्ठी

आज का दिन किया आराम

न ज्यादा खाना पीना किया

एक वक्त फलाहार लिया।


सब कोटस आज सुबह लिख डाले 

विश्व स्वास्थ्य दिवस मन से मना के

दिमाग चले हाथ में चाय लिए

मन से 5/6 कोटस लिखे ।


पता है सुबह स्कूल नहीं जाना

कभी जागो सोओ मन ने माना

पर आदतन वही 12 बज गए

हम अभी भी सोफे पर पसरे।


डायरी को करती हूँ अब बंद

कल फिर मिलेंगें है वादे के पाबंद

कल की सारी कहानी तब सुनाऊँगी

अब निंदिया की गोद में जाऊँगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन