STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Children Stories

4  

सोनी गुप्ता

Children Stories

दादी माँ

दादी माँ

1 min
267

दादी प्यारा सा एहसास 

कभी हंसाती तो कभी

कहानियाँ हमें सुनाती

मन में मीठे भाव जगाती

दूध दही से बने पकवान 

बना बनाकर खिलाती

जब मम्मी गुस्से में रहती 

उनसे हमें बचाती

मेरी दादी प्यारी सी 

मन में मीठे भाव जगाती।


हम बच्चों की टोली

दादी के इर्द-गिर्द शोर मचाते

प्यार से भर लेती बाहों में

नहीं कभी डांट लगाती

माखन मिश्री हमें खिलाती

पूजा के लिए सबसे पहले

हमें बुलाती

मेरी दादी प्यारी सी 

मन में मीठे भाव जगाती।


संस्कारों की पोटली

जीवन के सभी अनुभव

हम संग बांटती

जीवन जीना हमें सिखाती

थके हुए जब आते घर

सबसे पहले सर सहलाती

बिन बोले सब समझ जाती

मेरी दादी प्यारी सी 

मन में मीठे भाव जगाती।


घर की वो रोनक है

चाल थोड़ी है डगमगाती

फिर भी हम बच्चों के लिए

दौड़ी चली आती

अपने बचपन की हमें 

ढेर सारे किस्से सुनाती

हमारी खुशी में खुश हो जाती

मेरी दादी प्यारी सी 

मन में मीठे भाव जगाती।

 

हम बच्चों की पसंद का

सबसे पहले ध्यान हैं रखती

मनपसंद हलवा पूरी हमें खिलाती

अच्छा करने पर

पीठ हमारी थपथपाने

ममता की छाया देकर

प्यार बहुत बरसाती

मेरी दादी प्यारी सी 

मन में मीठे भाव जगाती।

 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन