STORYMIRROR

PRATAP CHAUHAN

Children Stories Comedy

4  

PRATAP CHAUHAN

Children Stories Comedy

चुन्नू मुन्नू

चुन्नू मुन्नू

1 min
317

नटखट बच्चे बहुत ही प्यारे,

चुन्नू मुन्नू थे दो भाई।


उनके घर अतिथि को लगता,

जैसे उनकी आफत आई।


 चुन्नू मुन्नू लगने पूछते,

 अंकल - अंकल क्या लाए हो?


 टॉफी लाए, टॉय लाए;

 या खाली हाथ चले आए हो?


 चुन्नू कहता जेब दिखाओ,

 मुन्नू कहता फोन दिखाओ।


 क्या लाए हो जरा बताओ,

 अंकल कहते थोड़ा रुक जाओ!


 चुन्नू मुन्नू की देख शरारत,

 मम्मी पापा डांट लगाते।


अंकल को राहत मिल जाती,

 चुन्नू मुन्नू जब भग जाते हैं।


 लेकिन डर तो डर है भाई,

अतिथि ने यह गुहार लगाई!


चलते हैं अब अपने घर को,

 कुछ काम की बात याद हमें आई।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन