STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Others

3  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Others

चंबलघाटी

चंबलघाटी

1 min
178

शौर्य और पराक्रम की पहचान है चंबलघाटी, 

बीहड़ों के सौंदर्य वाली प्रसिद्ध है चंबलमाटी।


आकर्षक कलाकृतियाँ बिखेरती चंबल, 

धरापुत्र के हृदय को गुदगुदाती चंबल।


ऐतिहासिक है मुस्कराती चंबल की कहानी, 

बड़ा निर्मल-शीतल अमृत सा चंबल का पानी।


प्राचीन सभ्यता को समेटे चलचित्र सी चंबल, 

उमंग-उत्साह से हरदम लबालब रहती चंबल।


नित कल-कल बहती, दामन में कुछ घाव लिए चंबल, 

खेत, गाँव, जंगल, जीव-जन्तु सबको सँवारती चंबल।


प्राकृतिक संसाधन बहुतेरे हैं हमारी चंबलघाटी में, 

संरक्षित हो चंबल क्षेत्र, स्वर्ण भरा है चंबलमाटी में।


ऊँच-नीच की सब दीवारें अब तोड़ चुकी चंबल, 

सभ्य समाज की निर्मल धारा लेकर आई चंबल।


आओ साथी अपनी चंबल संस्कृति को समझें, 

मानव हैं हम, जाति-धर्म, मजहब में न उलझें।


शौर्य और पराक्रम की पहचान है चंबलघाटी,

बीहड़ों के सौंदर्य वाली प्रसिद्ध है चंबलमाटी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन