Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Vivek Kumar

Others

4  

Vivek Kumar

Others

चलो एक दीप जलाएं

चलो एक दीप जलाएं

1 min
308


चलो आज करें शुरुआत,

निराशाओं को देकर मात, 

मन के मैल को हटाएं,

तम को मन से दूर भगाएं,

जीवन में रौशनी फैलाएं,

चलो एक दीप जलाएं।।


दे बेसहारे को सहारा,

भूखे को देकर निवाला,

भटके को दिखाकर राह,

सबके मंगल की कर चाह,

मन से ईर्ष्या द्वेष मिटाएं,

चलो एक दीप जलाएं।।


सब पर स्नेह लुटाकर,

मन को मंदिर बनाकर,

भेद-भाव मिटाकर,

स्वार्थ मोह सब त्यागकर,

परहित पर जीवन अर्पित कर,

चलो एक दीप जलाएं।।


आओ हम सब मिलकर,

एक नई उमंग जगाकर,

ऐसा वातावरण बनाएं,

नव ज्योति का प्रकाश फैलाएं,

चारों ओर खुशहाली लाएं,

चलो एक दीप जलाएं।।


दीप से दीप जलाकर,

हाथ से हाथ मिलाकर,

चाहूं ओर सुख शांति लाएं,

न रहे कोई भूखा बेसहारा,

ऐसी निर्मल धारा बहाएं,

चलो एक दीप जलाएं।।

    


Rate this content
Log in