चिड़िया रानी
चिड़िया रानी
1 min
249
चिड़िया रानी तुम आ जाओ ,
चीं चीं चीं कर गीत सुनाओ।
फुदक फुदक कर धूम मचाओ ,
आकर मन को बहला जाओ।।
सुन्दर मोहक प्यारी चिड़िया ,
आकर के दाने तुम खाओ ।
नही कोई घर मे भय मेरे ,
नाचो गाओ खुशी मनाओ ।।
प्यास लगे तो पी लो पानी ,
फुर्र फुर्र कर आकर जाओ ।
मै एकाकी ऊब रहा आकर ,
मन को तुम बहला जाओ ।।
आओ चिड़िया घर मे मेरे ,
कभी न घर से मेरे जाओ ।
सुन्दर मंगवा दूं मै घोंसला ,
साथ मेरे तुम रह जाओ।।
