चेतावनी
चेतावनी
1 min
214
राम भजन कर प्राणी,
बड़ी मुश्किल जिंदगानी।
बड़े भाग्य मानुष तन पावा,
बातन में सब समय गंवाया।
जाकी कीमत नहीं जानी,
बड़ी मुश्किल जिंदगानी।
वचन दिया भजन करेंगे,
लौंगन के हम काम परेगे।
वचनों पै फैर दओ पानी,
बड़ी मुश्किल जिंदगानी।
बालापन हंस खेल गंवाओ,
युवा अवस्था खूब इतराओं।
बुढ़ापे में याद आई नानी,
बड़ी मुश्किल जिंदगानी।
राम भजन कर प्राणी,
बड़ी मुश्किल जिंदगानी।