चैत्र नवरात्र
चैत्र नवरात्र
1 min
169
चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा को,
नववर्ष हमारा आता। है।
सनातन संस्कृति वालों को,
नवरात्र बहुत ही भाता है।।
शक्ति के उपासकों को,
नवरात्र खुशियां देती है।
बिन मांगे वो सबकुछ पाता,
सबकी बिगड़ी बन जाती है।
सृष्टि की उत्पत्ति यहीं से,
ब्रह्म पुराण में वर्णित है।
ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना,
ये बातें हमें है याद रखना।।
शत् -शत् नमन विक्रमादित्य को,
विक्रम संवत उन्हीं से आता है।
भारत की गौरवशाली गाथा को,
जन- जन का मन गाता है।।
