STORYMIRROR

THE SHALINEE

Others

3  

THE SHALINEE

Others

चाहकर के तो देखो

चाहकर के तो देखो

1 min
140

किसी को अपना बनाकर तो देखो 

किसी को दिल से चाहकर तो देखो


दुनिया में नफरत हर तरफ फैली है 

किसी को प्यार से अपनाकर तो देखो


झूठ का नकाब हर चेहरे पर लगा है 

सच के साथ मंजिल तक जाकर तो देखो


रिश्ते को खत्म करना आसान है

ताउम्र रिश्ते को निभाकर तो देखो


किसी को रुलाने की वजह हजार है 

किसी के होठों पर मुस्कान लाकर तो देखो


किसी को अपना बनाकर तो देखो 

किसी को दिल से चाहकर तो देखो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन