STORYMIRROR

Vibha Rani Shrivastava

Others

3  

Vibha Rani Shrivastava

Others

बुरी बेटियाँ

बुरी बेटियाँ

1 min
183

बुरी बेटियाँ?

हाँ

बुरी होती हैं बेटियाँ।

ब्याह के आते

चाहिए बँटवारा।

एकछत्र सम्राज्य

माँगें सारा का सारा।

खूंटे की मज़बूती तौलती है

आत्महत्या की धमकी।

प्रभुत्व/रूप नशा पाती

वंशबेल खत्म करती सनकी।

बेटे से उम्मीद बने पिनाकी

शांति संग किनाराकश

बहू को बेटी मानने में

शुरू होती है कशमकश


बहुत बुरी?

हाँ! हाँ, बहुत बुरी

होती है वो बेटियाँ

मूक गऊ सी बंध जाती हैं

सहती जाती हैं, सहती जाती है

लेकिन कभी बोल कर बताना,

दूसरों को कि बोलना जरूरी है,

समय से आवाज़ उठाओ

स्त्रियों तुम भी इंसान हो

दोष नहीं है केवल बेटियों का

हम भूल जाते स्त्रियों को सिखलाना,

संतुलित नटनी जैसे साधती साधना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन