STORYMIRROR

Kalpesh Vyas

Others

3  

Kalpesh Vyas

Others

बुढ़ापा अब झाँक रहा है!

बुढ़ापा अब झाँक रहा है!

1 min
306


पके हुए सफेद बालों से

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


गालों पर पड़ती झुर्रियों से

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


आँखो पर लगी ऐनक के 

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


माथे पर पडती सलवटों से

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


ऊँचा सुनने वाले कानों से

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


कम हो रही कार्यक्षमता से

बुढ़ापा अब झाँक रहा है। 


बढ़ते जोड़ों के दर्द से 

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


रिटायर हो रही जवानी से 

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


बचपन की उन यादों में से

बुढ़ापा अब झाँक रहा है।


जाते जाते कह रही जवानी

"मैं तो वैसे भी चली जाऊंगी 

पर बचपन को कैसे निकालोगे?"


मैने हंस कर जवाब देते हुए कहा

"तू मेरे ज़हन मे रहती है ऐ जवानी

बचपन को तो मैनें उसी ज़माने से

अपने दिल मे जागृत रखा है!"



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन