STORYMIRROR

Rajni Sharma

Others

4  

Rajni Sharma

Others

बसंती मौसम

बसंती मौसम

1 min
601

बसंती मौसम में 

पीला रंग उकेरेंगे 

हर्ष और उल्लास से 

सरसों के खेत 

कुछ कहना चाहेंगे।


पीत वर्ण है 

प्रकाश का 

जो अंधेरे को भेदेगा 

उजाला बनकर 

संसार को महकायेगा।


अजीब चंचरीक 

मनोहर शोभा है 

फूलों के अस्तित्व में 

खुशबू छोड़ जाती है

हाथों के दामन में।


ये वर्णन नहीं है 

बसंत का 

प्रेम का समागम है 

कभी ऊँच तो कभी नीच 

बहती गंगा पावन है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन