भारतवासी
भारतवासी
1 min
186
जिस देश ने गुलामी की बेड़ियां तोड़
आजादी को छीना है
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर
न्याय खुद को दिलाया है
उस देश का निवासी हूं
मैं भारतवासी हूं।
जिस देश ने सपनों से उंंची उड़ाने भर
आसमान को छुआ है
जिस देश में देेशभक्तो का बलिदान
देश का सम्मान कहलाया है
उस देश का निवासी हूं
मैं भारतवासी हूं।
जिस देश ने हर विपदा का
डटकर सामना किया है
हार को जीत में तब्दील कर
मेहनत का परचम लहराया है
उस देश का निवासी हूं
मैं भारतवासी हूं।
जिस देश में वतन के लिए बलिदान
तिरंगे का सम्मान है
मिट्टी के लिए है बहा लहू जो
उस मिट्टी की आन है
उस देश का निवासी हूं
मैं भारतवासी हूं।
