STORYMIRROR

Praveen Gola

Others

4  

Praveen Gola

Others

भारतवासी

भारतवासी

1 min
841

क्यूँ ना अपने भारतवासी होने पर?

हम भी आज गर्व करें,

जीयें शान से मरें शान से,

और भारत पर फक्र करें।


क्यूँ ना अपने भारतवासी होने पर?

हम भी आज गर्व करें।


ये देश बना है वीरों से,

यहाँ कितने लाल थे हीरो से,

उन सबकी कुर्बानियाँ याद करके,

आओ हम भी थोड़ा कर्म करें।


क्यूँ ना अपने भारतवासी होने पर?

हम भी आज गर्व करें।


हम किस्मतवाले हैं जो यहाँ पैदा हुए,

इस मिट्टी में खेल पले - बड़े हुए,

आज इस मिट्टी के रंग में रंगने पर,

हम क्यूँ बोलो भ्रम करें?


क्यूँ ना अपने भारतवासी होने पर?

हम भी आज गर्व करें।


भारत देश महान है,

पूरे विश्व में इसका सम्मान है,

देकर अपना भी इसमे योगदान,

चलो हम भी ये नेक कर्म करें।


क्यूँ ना अपने भारतवासी होने पर?

हम भी आज गर्व करें।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन