STORYMIRROR

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

3  

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

भारतीय सिपाही

भारतीय सिपाही

1 min
184


छोड़ आते हैं घर अपना हम 

देश को सुरक्षा दिलाते हैं

हर क्षेत्र की करते सुरक्षा

देश के सिपाही कहलाते हैं। 


कोने-कोने चप्पे-चप्पे 

पर नजर हमारी है 

दुश्मन देश मे कैसे आयेगा 

हर जगह तैनात सिपाही है।


ना भूख लगे ना प्यास हमें 

क्यूं ऐसी सोच तुम्हारी है 

घरों में सुरक्षित बैठे तुम

हर समय चौकीदारी हमारी है।


ना रात मिले ना दिन 

ना खुशी मिले ना हम

गर्मी हो या सर्दी 

हाजरी लगानी है

दुश्मन से लड़ जाने वाले 

हम भारत के सिपाही हैं।


 










विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन