STORYMIRROR

Kalpesh Vyas

Others

2  

Kalpesh Vyas

Others

भारत मेरा देश है

भारत मेरा देश है

2 mins
222

देश है। यह देश है। भारत मेरा देश है।


बाकी सब परदेश है। यह मेरा स्वदेश है

देश है। यह देश है। भारत मेरा देश है।


विविध ऋतुओंवाला प्यारा मेरा देश है

देश है। यह देश है। भारत मेरा देश है।


भौगोलिक स्थिति मेरे देश की विशेष है

देश है। यह देश है। भारत मेरा देश है।


तरह-तरह की बोली, तरह-तरह के भेष हैं

देश है। यह देश है। भारत मेरा देश है।


विविधता में एकता,दर्शाता मेरा देश है

देश है,यह देश है,भारत मेरा देश है।


मन में किसी के न राग है ना द्वेष है। 

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


मन में भक्तिभाव को, जगाता मेरा देश है

देश है।

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


सदा प्रेमसुधा को, बरसाता मेरा देश है 

देश है, यह देश है ,भारत मेरा देश है।


कला के भिन्न क्षेत्रों में,निपुणता विशेष है

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


संस्कृति का परिचय कराता मेरा देश है

देश है,यह देश है, भारत मेरा देश है।


'अतिथि देवो भवः' कहता मेरा देश है 

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


वीर जवानों को हर्षाता मेरा देश है

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


हरियाली से भरा कृषि प्रधान देश है

देश है, यह देश है,भारत मेरा देश है।


'जय जवान जय किसान' बोलो मेरा देश है

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है। 


गर्व की अनुभूति कर रहा कल्पेश है

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


एकता-अखंडता का दे रहा संदेश है

देश है, यह देश है, भारत मेरा देश है।


Rate this content
Log in