STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Others

2  

Jalpa lalani 'Zoya'

Others

भारत की मातृभाषा

भारत की मातृभाषा

1 min
337

भारत बहुत सारी भाषाओं का देश है

हिंदी भारत की मातृभाषा है

हिंदी ही भारत का श्रृंगार है

दिल के जज़्बात हिंदी में बयां होते है।


गुजरात हो या पंजाब, उत्तर हो या दक्षिण

सारे हिंदुस्तान में हिंदी की बोलबाला है

हिंदी ही है जो सब को जोड़े रखती है

हिंदी हमारी पहचान है, हिंदी हमारी जान है।


भिन्न भिन्न बोली वाले देश में

जब करते सब भारत का भ्रमण

जो भाषा है हर जगह समझ आती

वो हमारी सरल हिंदी है।


इसमें कबीर का नाद है

जिस में गुरुनानक की वाणी है

जिस में रामचरित मानस बना है

ऐसी हिंदी हमारी पूजनीय है।


हिंदी ही सम्मान है

यह हमारी पहचान है

इसकी पहचान बनाए रखें

हिंदी है तो हिंदुस्तान है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन