STORYMIRROR

Rajeev Tripathi

Others

4  

Rajeev Tripathi

Others

बचपन

बचपन

1 min
365

बचपन तुम कहीं खो ना जाना

अपना कहा वादा निभाना

जिस मक़ाम पर हर बेगाना।

अपना लगे वो रिश्ता निभाना

बचपन तुम कहीं खो ना जाना।


रिश्ते सभी निभाते हो तुम

कौन अपना कौन बेगाना

बचपन कहीं तुम खो ना जाना।


सपने तुम्हारे सीमित हैं

कामकाज की फ़िक्र नहीं है

कौन ना चाहे तुम को अपनाना

बचपन कहीं तुम खो ना जाना।


ना फ़िक्र होती तुम्हें

ना किसी के झगड़े में आना

बचपन तुम कहीं खो ना जाना।


ईर्ष्या द्वेष जैसे विकार कहांँ

कहांँ फ़िक्र हो आब-ओ-दाना 

अपना कहा तुम वादा निभाना

बचपन तुम कहीं खो ना जाना।


कामकाज की चिंता नहीं है

वक़्त पर वो तेरा स्कूल जाना

बचपन तुम अपना वादा निभाना

बचपन कहीं तुम खो ना जाना। 



Rate this content
Log in