STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Others

2  

Sumit. Malhotra

Others

बच्चो की परिभाषा

बच्चो की परिभाषा

1 min
236

छोटे प्यारे-प्यारे नन्हे मुन्ने राज दुलारे,

जो हैं अपने माता-पिता की आंखों के तारे।

इनके बिना परिवार लगते आधे-अधूरे सारे।

इन मासूमो के लिए कोई गैर नहीं,

इन सच्चो का किसी से बैर नहीं।

आम खाना इनको खूब भाता,

इनका सबसे प्यार का है नाता।

इनकी मुठ्ठी में सबका हाथ,

ये चाहते सदा सबका साथ।

इनके लिए सब समान,

बड़े होकर बनेगे ये देश की शान।

ये वो है नन्हें-नन्हें फूल,

जो पढ़ने जाते कॉलेज और स्कूल।

ये हैं हमारे भविष्य के तारे,

करेंगे नाम बड़े होकर रोशन हमारे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन