बारिश
बारिश
1 min
315
आकाश में जब
बादल छा जाते हैं
तब बारिश
वे खूब लाते हैं
बच्चे
साइकिल चलाते हैं
पानी में छपछप
पैर बजाते हैं
कागज की नाव
वे बनाते हैं
पानी की अंजुरी
भर भर लाते हैं
इक दूजे को
पकड़ते जाते हैं
माँ की डांट भी
खाते हैं
मन करता है
बार बार उनका
खूब नहाएँ,
खेले कूदे
नाचें गायें
खुशी मनाएँ
कागज की नाव
बार बार बनायें
पानी मे
दूर तक चलाएँ
