STORYMIRROR

Yogesh kumar Dhruw

Others

3  

Yogesh kumar Dhruw

Others

अंधेरा छटेगा,कोरोना हटेगा"

अंधेरा छटेगा,कोरोना हटेगा"

1 min
11.9K


  

कोरोना का बीज,दानव रक्तबीज सा |

चण्डी बन प्रहार करे,न ये वार करेगा ||


आओ दीप जलाए,स्नेह भरे भाव का |

राष्ट्रीयता का भाव,एकता संदेश लिए ||


मर्दन कर मिलकर,कोरोना ये नाग का |

न मजहबी विष हो,शान्ति संदेश लिए ||


गाँव शहर मेरे देश में,दूर सब जन रहे |

न भीड़ में दौड़े कोई,मन मे भाव जगे ||


अफवाहों का भ्रम,अब न बिछेगा देश में |

सजग सब जन रहे,मातृभूमि मान का ||


भूखे न सोये कोई,कालकण्टक गाल में |

हाथ तो बढ़ाओ,मानवता के भाव लिए ||


एकता की हाथ बढ़े,इस संकट काल में |

सपथ हम सब लिए,अब कोरोना दूर हटे ||


अब अँधेरा दूर हो,क्षण क्षण ये पल गिने |

अँधेरा तो छटेगा,तभी कोरोना दूर हटेगा ||

               








Rate this content
Log in