अजीब लगता है
अजीब लगता है
1 min
297
फरेब धोखा बताने में अजीब लगता है
सच के करीब जाने में अजीब लगता है
अलग रहूं ये मुझको नहीं गवारा
संगम कराने में अजीब लगता है
खुद ही ठुकराया था मैंने इक दिन
पास बुलाने में अजीब लगता है
मेरी कुछ बात वो मेरी मानेगा नहीं
दिल को निभाने में अजीब लगता है
टूट गया है उनसे रिश्ता ये भी
खुद को बताने में अजीब लगता है
ये वादें तोड़ नहीं मैं सकता
वादे करने में अजीब लगता है।
